Chapra News: तरैया के पचभिंडा में भूमि विवाद में मारपीट, पांच घायल
छपरा, जुलाई 24 -- Chapra News: तरैया,। थाना क्षेत्र के पचभिंडा गांव में शुक्रवार की शाम भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में अच्छेलाल राउत की हालत गंभीर होने पर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं सुजीत कुमार, प्रीति कुमारी, रीना देवी और रौशनी कुमारी का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में चार घायल तरैया। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई शुक्रवार को अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों में महुली गांव की काजल कुमारी और गुलाबी देवी व तरैया के अखिलेश कुमार और सुजीत कुमार शामिल हैं। सभी का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हंगामा कर रहे शराबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.