Chapra News: तरैया कन्या मध्य विद्यालय में छात्रों ने लगाए पौधे
छपरा, अगस्त 6 -- Chapra News: तरैया। प्रखंड के तरैया कन्या मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह एवं प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधों का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। पौधरोपण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में रौशन तारा, पलक कुमारी, प्रीति कुमारी, अनुष्का कुमारी, ऋषिकेश गुप्ता एवं अंश कुमार सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया।
दुर्घटनाएं बालू लदे ट्रक में वाहन ने मारी टक्कर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.