Chapra News: ड्यूटी करने साइकिल से आ रहे गार्ड को ट्रक ने रौंदा, मौत
छपरा, सितम्बर 27 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निवासी टोला चौक के समीप शनिवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से जयप्रकाश विश्वविद्यालय के गार्ड रामजीत की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। बताया जाता है कि खैरा थाना क्षेत्र के बड़का तकिया मठिया गांव निवासी रामजीत साइकिल से ड्यूटी करने के लिए जयप्रकाश विश्वविद्यालय आ रहे थे। इस दौरान निवासी टोला चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Siwan News ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार कारीगर की मौत, मातम घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.