Chapra News: डेवढ़ी मिडिल स्कूल के प्रधान शिक्षक को अनियमितता के आरोप में किया गया निलंबित
छपरा, अक्टूबर 24 -- Chapra News: तरैया , एक संवाददाता । प्रखंड के डेवढ़ी मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक विजय शंकर कुमार सिंह को सरकारी कार्यों में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता और सरकारी अभिलेखों के संधारण में अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। प्रखंड नियोजन समिति तरैया की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्र के आलोक में की गई है। जारी आदेश में शिक्षक पर अपने दायित्वों का उचित ढंग से निर्वहन नहीं करने, सरकारी अभिलेखों का सही तरीके से संधारण नहीं करने व विभागीय निर्देशों के अनुरूप कार्य नहीं करने का आरोप लगाया गया है। उक्त आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के समय में प्रधान शिक्षक विजय शंकर कुमार सिंह का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), तरैया निर्धारित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.