छपरा, अगस्त 19 -- Chapra News: दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के धने छपरा में केस उठाने को लेकर कुछ लोग एक व्यक्ति के घर पर चढ़ गए और मारपीट की।जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों में दीपक कुमार और उसका भाई शामिल है। दोनों का इलाज परसा सरकारी अस्पताल में कराया गया।इस संबंध में पीड़ित दीपक कुमार ने डेरनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि पूर्व में अभियुक्तों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी। इस संबंध में उसने प्राथमिकी दर्ज कराया था। उसी केस को उठाने के लिए सभी अभियुक्त उसके घर पर चढ़ गए और मारपीट करने लगे। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शिविर में 47 आवेदन मिले, 34 निष्पादितसूखे पेड़ क...