छपरा, अगस्त 10 -- Chapra News: फोटो- 29 दरियापुर के डेरनी में सोमवार को आयोजित डेरनी क्षेत्र विकास मंच की बैठक में शामिल सदस्य दरियापुर। डेरनी स्थित इंद्रा मार्केट में सोमवार को डेरनी क्षेत्र विकास मंच की बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से सुतिहार में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग सरकार से की गई। बैठक में पूर्व एमएलसी व शिक्षाविद स्व जयमंगल सिंह की प्रतिमा लगाने, डेरनी को प्रखंड तथा परसा को अनुमंडल बनाने, सुतिहार उच्च विद्यालय के पुराने छात्रों का छात्र समागम कराने आदि का निर्णय लिया गया। अमेरिका द्वारा हिरोशिमा व नागासकी में हमले की 81 वीं वर्षगांठ पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पिछले दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान मारे गए छात्रों को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता डॉ के एन सिंह ने की व संचालन पूर्...