छपरा, अगस्त 4 -- Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड की लेजुआर पंचायत स्थित नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष मधु सिंह के आवासीय परिसर में मंगलवार को पैक्स की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत निर्वाचित सदस्यों के सम्मान से हुई। इसके बाद प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मुकेश कुमार ने अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा पैक्स के माध्यम से किसानों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि करीब दस वर्षों से पैक्स के डिफॉल्टर रहने के कारण पंचायत के किसान विभिन्न सरकारी लाभों से वंचित रहे हैं। उन्होंने विभागीय समन्वय से इस समस्या का शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिया। बैठक में पैक्स गोदाम निर्माण, किसानों को समय पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने तथा हर हाल ...