Chapra News: डबरा नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, कोहराम
छपरा, सितम्बर 8 -- Chapra News: तरैया । थाना क्षेत्र के गोविंदापुर गांव में मंगलवार की सुबह डबरा नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजीव रंजन सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हिमांशु नदी में स्नान करने गया था। इस दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री का विनाश फोटो - 36 मढ़ौरा थाना के पास मंगलवार को गड्ढा खोदकर बरामद पटाखों को डिस्पोज करती पुलिस मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओलहनपुर गांव में पुलिस द्वारा पूर्व में छापेमारी कर जब्त किए गए भारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.