Chapra News: डंपर की टक्कर से सड़क किनारे का पेड़ गिरा, टला बड़ा हादसा
छपरा, जुलाई 16 -- Chapra News: 13 मांझी प्रखंड कार्यालय के समीप गुरुवार को सड़क पर गिरा पेड़ दाउदपुर (मांझी)। मांझी-ताजपुर मुख्य मार्ग पर प्रखंड कार्यालय के समीप गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार से गुजर रहे एक डंपर का ऊपरी हिस्सा सड़क किनारे झुके पुराने पेड़ की शाखाओं से टकरा गया। टक्कर लगते ही पेड़ भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। संयोग अच्छा रहा कि उस समय वहां कोई राहगीर या अन्य वाहन नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आपसी सहयोग से पेड़ की शाखाओं को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस व्यस्त मार्ग पर कई पुराने पेड़ जर्जर अवस्था में हैं। उन्होंने प्रशासन से समय रहते ऐसे पेड़ों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.