छपरा, अगस्त 9 -- Chapra News: गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा-मानपुर रोड पर गड़खा थाना क्षेत्र के कदना बाजार स्थित कोल्ड स्टोर के पास डंपर की चपेट में आने से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। ज़ख्मी रंजीत कुमार सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। रंजीत कुमार सिंह गड़खा से लौट रहे थे। इसी दौरान उक्त स्थान के पास सड़क निर्माण कार्य के लिए खड़े डंपर की चपेट में आ गए। लोगों का कहना है कि कदना कोल्ड स्टोर के सामने सड़क निर्माण कार्य के लिए सुबह से रात तक बड़ी संख्या में भारी वाहन खड़े रहते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: अखबार बेचकर घर लौट रहे हॉकर सड़क दुर्घटना में जख्मी, भागलपुर रेफर इससे सड़क पर आवागमन में परेशानी होती है और रा...