Chapra News: डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
छपरा, जुलाई 8 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव के समीप सारण तटबंध पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंचलिया गांव निवासी इस्लाम मियां के 35 वर्षीय पुत्र जैनुद्दीन मियां के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैनुद्दीन मियां पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय अस्पताल में इलाज स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल तरैया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि जैनुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.