छपरा, अगस्त 2 -- Chapra News: फोटो-10- तरैया के चैनपुर गांव में रविवार को ट्रेन से उतरने के बाद बेहोश हुए युवक की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के एक प्रवासी मजदूर की छपरा जंक्शन पर ट्रेन से उतरते ही तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान चैनपुर निवासी स्व. पच्चू साह के 30 वर्षीय पुत्र बलिंद्र साह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बलिंद्र साह असम के तिनसुकिया से रविवार सुबह ट्रेन से छपरा जंक्शन पहुंचे थे। ट्रेन से उतरते ही वह अचानक बेहोश होकर प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर रेल पुलिस ने उन्हें तत्काल छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि बलिंद्र की पत्नी का दो वर्ष पूर्व...