Chapra News: ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, चालक गंभीर
छपरा, नवम्बर 23 -- Chapra News: ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, चालक गंभीर दाउदपुर(मांझी)। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर नंदलाल सिंह कॉलेज, जैतपुर के समीप सोमवार की सुबह करीब 6:30 बजे बालू लदे ट्रक और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक डोरीगंज से बालू लेकर सीवान की ओर जा रहा था, जबकि पिकअप वाहन सीवान की ओर से दूध खाली कर छपरा की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान नंदलाल सिंह कॉलेज के समीप दोनों वाहनों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन में फंसकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.