Chapra News: टोटो छोड़ भागा चालक, सीट के नीचे से 80 लीटर देसी शराब बरामद
छपरा, जुलाई 17 -- Chapra News: एकमा। एकमा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान शुक्रवार को टोटो से 80 लीटर देसी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई एकमा-छित्रवलिया सड़क स्थित हरपुर गंडक नहर पुल पर की गई। जांच के दौरान छित्रवलिया की ओर से आ रहे एक टोटो का चालक पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। टोटो की तलाशी लेने पर एसआई विनायक राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीट के नीचे छिपाकर रखी गई आठ पॉलीथीन से कुल 80 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस ने टोटो को जब्त कर अज्ञात चालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.