Chapra News: टूटे तार की चपेट में आने से टोटो चालक की मौत
छपरा, सितम्बर 21 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेगर टोला गांव में सोमवार को करंट की चपेट में आने से टोटो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंगर टोला गांव निवासी 35 वर्षीय कृष्णा राय के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में भी शोक का माहौल बन गया। बताया जाता है कि टोटो लेकर घर पर आया था । इस दौरान रास्ते में बिजली का तार गिरा हुआ था। इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने उन्हें करंट की चपेट से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर रिविलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने सोमवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.