Chapra News: टहलने निकली महिला के गले से सोने की चेन झपटी
छपरा, जुलाई 8 -- Chapra News: मढ़ौरा। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बुधवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली व फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि देर शाम तक पीड़िता की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर निवासी अर्जुन मांझी की पत्नी सुबह घर से पास की दुकान पर चाय लेने जा रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश उनके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर तेज रफ्तार से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तारछात्रा के साथ छेड़खानी कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, ग्रामीणों ने मनचलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.