छपरा, जुलाई 24 -- Chapra News: अमनौर थाना क्षेत्र के पकड़ी डीह गांव की घटना फोटो-23- अमनौर के पकड़ी डीह गांव में गुरुवार की रात में हुई चोरी की घटना के बाद टूटा बक्सा अमनौर, एक संवाददाता। अमनौर थाना क्षेत्र के पकड़ी डीह गांव में गुरुवार की देर रात चोरों ने एक झोपड़ीनुमा घर को निशाना बनाते हुए करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, नकद और अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

चोरी की घटना चोरी की घटना गांव निवासी विनोद सिंह के घर में हुई। चोर घर में घुसकर करीब पांच थान सोने के आभूषण, चार हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब दो लाख रुपये है। गृहस्वामी ने बताया कि रात करीब दो से तीन बजे के बीच उनकी नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा...