छपरा, अक्टूबर 12 -- Chapra News: दुर्गापूजा में शहर की सड़कों पर जगह-जगह लटक रहे तार पूजा पंडालों के आसपास भी खतरा फोटो 13 शहर के पंकज सिनेमा रोड में स्थित पूजा पंडाल के ऊपर लटकते बिजली के तार पेज पांच की लीड हिन्दुस्तान पड़ताल छपरा, नगर प्रतिनिधि। छपरा शहर की सड़कों पर एक तरफ मां दुर्गा की आराधना के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे है तो दूसरी तरफ उनके सिर के ऊपर मौत का खतरा बनकर बिजली के तार झूल रहे हैं। कहीं सड़क के करीब लटकते तार बड़े वाहनों के लिए खतरा बने हैं तो कहीं घरों और दुकानों के आसपास बिजली के तारों का जाल लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। दुर्गापूजा के दौरान हर दिन शहर सहित विभिन्न इलाकों में कलश शोभायात्राएं निकल रही हैं। इन शोभायात्राओं में श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर सड़कों से गुजरते हैं। ऐसे में कम ऊंचाई पर लटकते बिजली के तार किसी बड़े हाद...