छपरा, जुलाई 10 -- Chapra News: 31 तक चलेगी परीक्षा दो पालियों में होगी सीबीसीएस सत्र 2024 - 28 की परीक्षा 5 से 10 अगस्त तक होंगे प्रायोगिक परीक्षा युवा लीड प्रस्तावित छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक (यूजी) सीबीसीएस सत्र 2024-28 के तृतीय सेमेस्टर परीक्षा-2025 का कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया है।

परीक्षा की तिथियां परीक्षा 25 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी विषयों को दो समूहों में विभाजित किया गया है तथा परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार समूह-ए के परीक्षार्थियों की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा समूह-बी के परीक्षार्थियों की परीक्षा दूसरी पाली ...