Chapra News: जेनरेटर नहीं होने से 7.69 करोड़ का नवनिर्मित अस्पताल भवन पड़ा बंद, पुराने भवन में इलाज को मजबूर मरीज
छपरा, सितम्बर 5 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता।तरैया रेफरल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का निर्माण पूरा होने के बावजूद अब तक अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट नहीं किया जा सका है। बताया गया कि करीब 7.69 करोड़ रुपए की लागत से तैयार भवन में जेनरेटर (पावर बैकअप) की व्यवस्था नहीं होने के कारण शिफ्टिंग की प्रक्रिया अटकी हुई है। इससे मरीजों को अब भी पुराने भवन में ही इलाज कराना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- परित्यक्त भवन के जीर्णोद्धार पर 70 लाख खर्च, जांच का आदेशनवनिर्मित अस्पताल का औचक निरीक्षण जिला परिषद प्रतिनिधि हरिशंकर सिंह ने शनिवार को नवनिर्मित अस्पताल भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च कर आधुनिक अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.