Chapra News: जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा ने छपरा में फूंका कांग्रेस सांसद का पुतला
छपरा, अक्टूबर 12 -- Chapra News: छपरा, एक संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा कांग्रेस सांसद एवं प्रो अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी सारण के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर पालिका चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद का पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व छपरा विधायक छोटी कुमारी ने किया।इ स अवसर पर छोटी कुमारी ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने महिला अधिकारों के मुद्दे पर कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाए। पुतला दहन के बाद चौक पर सभा भी आयोजित की गई।कार्यक्रम में सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, पश्चिमी जिलाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.