छपरा, अक्टूबर 22 -- चिंतामनगंज बाजार में मारपीट Chapra News: चिंतामनगंज बाजार में साइड लेने को लेकर हुआ था विवाद चार लोग हुए थे घायल, पूजा समिति पर भी केस दर्ज गड़खा, एक संवाददाता। चिंतामनगंज बाजार में जुलूस के दौरान बुधवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में रत्नेश कुमार और नंदकिशोर राय शामिल हैं। बुधवार को जुलूस के दौरान साइड लेने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे। मारपीट में चार लोग घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था। दो प्राथमिकी दर्ज, पूजा समिति पर भी केस घटना को लेकर सलहा गांव निवासी धनंजय सिंह के आव...