छपरा, अक्टूबर 3 -- Chapra News: अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन जांच अभियान तेज चौक-चौराहों से लेकर संवेदनशील स्थानों तक पुलिस की सख्ती फोटो 3 शहर के टाउन थाना चौक पर वाहनों की रेंडम जांच करते पुलिस पदाधिकारी छपरा, हमारे संवाददाता।

अभियान की शुरुआत सारण जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने शनिवार की सुबह से रैंडम वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार के निर्देश पर शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की टीमें वाहनों को रोककर जांच कर रही हैं। अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पहचान करना है।

जांच स्थल शहर में टाउन थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों के अलावा नगर पालिका चौक ...