Chapra News: जिले भर में पुलिस अलर्ट, दोपहिया-चारपहिया वाहनों का चल रहा सर्च अभियान
छपरा, अगस्त 28 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों, प्रवेश बिंदुओं पर पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात कर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
अभियान की प्रक्रिया पुलिस द्वारा स्थापित विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों पर वाहनों के कागजात, चालक का पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है। इसके अलावा वाहनों की डिक्की और अन्य हिस्सों की भी तलाशी ली जा रही है ताकि किसी प्रकार के अवैध सामान, हथियार, शराब अथवा अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.