Chapra News: जिले के सभी थानों में चलाए गए अभियान के तहत 28 गिरफ्तार
छपरा, नवम्बर 17 -- सारण में पुलिस की विशेष कार्रवाई Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। सारण पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, पुलिस ने 139.365 लीटर अवैध शराब के साथ एक मोटरसाइकिल जब्त की है। अभियान के दौरान एक अपहृता को भी बरामद किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में शराब सेवन के आरोप में सबसे अधिक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, हत्या के प्रयास के मामले में सात आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आए। इसके अलावा शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त चार धंधेबाजों और विभिन्न मामलों में जारी वारंट के आधार पर ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.