Chapra News: जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल पी.एन. सिंह गिरफ्तार
छपरा, जुलाई 29 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। सारण पुलिस ने जिले के टॉप-10 कुख्यात वांछित अपराधियों में शामिल पी.एन. सिंह उर्फ रामप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अवतारनगर थाना पुलिस ने वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर की।
गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस के अनुसार अपराध के मुख्य शीर्षों में शामिल फरार व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जिले भर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अवतारनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने पी.एन. सिंह उर्फ रामप्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त अवतारनगर थाना कांड संख्या-252/21, दिनांक 6 सितंबर 2021 का नामजद आरोपी है। उसके विरुद्ध पुलिस पर हमला, हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.