छपरा, जुलाई 14 -- Chapra News: जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड में 2076 नए राशनकार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में एमओ संतोष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर 13 अगस्त तक नए राशनकार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया पूरी कर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा। प्रतिदिन 69 राशनकार्ड बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रखंड स्तर के कर्मियों की टीम बनाई गई है जो युद्धस्तर पर काम करेगी। तुम राशनकार्ड से वंचित लोगों को जागरूक करेगी तथा ऑनलाइन कराएगी। इसके लिए पीडीएस दुकानदारों व पैक्स अध्यक्षों को भी लगाया जाएगा जो राशनकार्ड से वंचित पात्र लाभुकों की पहचान कर उन्हें आवेदन करने के लिए प्रेरित करेंगे।

सड़क बाधित होने से एसएफसी गोदाम जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गो...