Chapra News: जलालपुर में कल आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
छपरा, जुलाई 6 -- Chapra News: जलालपुर, एक प्रतिनिधि। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जलालपुर में 8 जुलाई को आएंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह एवं महेंद्र मिश्र स्मारक समिति के संयोजक कन्हैया प्रसाद सिंह तूफानी ने बताया कि वह मांझी के विधायक रंधीर सिंह के आग्रह पर आ रहे हैं तथा महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सभा को संबोधित करेंगे या नहीं। जदयू अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि विधायक के निर्देश पर इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.