Chapra News: जलनिकासी को लेकर प्रशासन ने की पहल, दूसरा साइफन लगाने पर बनी सहमति
छपरा, अक्टूबर 12 -- Chapra News: जलजमाव से राहत के लिए जलनिकासी का काम करीब 200 घरों के लोगों को जलजमाव से मिलेगी राहत, अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुआ काम परसा, एक संवाददाता। परसा नगर पंचायत क्षेत्र के शंकरडीह वार्ड छह व पोझी में बाढ़ के पानी से घिरे करीब दो सौ घरों के लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार की दोपहर प्रशासनिक पहल की गई। जलनिकासी को लेकर दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत के ईओ रजनीश कुमार, थानाध्यक्ष ओमप्रकाश, नगर पंचायत के जेई गौतम कुमार व एएसआई राजू सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों से बातचीत की और समस्या के समाधान का प्रयास किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद दास व कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पहल की। आपसी सहमति के बाद बाढ़ के पानी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.