छपरा, अगस्त 6 -- Chapra News: दरियापुर प्रखंड की बारवे पंचायत के वार्ड तीन में जलजमाव दलित बस्ती तक पहुंचने का यह एकमात्र रास्ता बाधित 7 जलजमाव से परेशानी को लेकर गुरुवार को सड़क पर धान रोप कर विरोध जताते दरियापुर की बारवें पंचायत के वार्ड तीन के ग्रामीण दरियापुर, एक संवाददाता। प्रखंड की बारवे पंचायत के वार्ड संख्या-3 में जलजमाव से परेशान दलित बस्ती के लोगों का गुरुवार को आक्रोश फूट पड़ा।

विरोध प्रदर्शन का कारण वर्षों से सड़क पर जलजमाव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने अनोखे ढंग से विरोध दर्ज कराते हुए जलमग्न सड़क पर धान की रोपनी की और सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सड़क की स्थिति खेत जैसी हो गई है तो उस पर धान की खेती ही की जा सकती है। ग्रामीणों के अनुसार, दलित बस्ती तक पहुंचने का यह एकमात्र रास्ता है, जो...