छपरा, नवम्बर 5 -- तरैया में किसानों की परेशानी और बच्ची घायल Chapra News: दिवाली और छठ की खुशियों पर भारी पड़ी किसानों की चिंता खेतों में पानी जमा रहने से मायूस हैं अन्नदाता फोटो 3 तरैया में धान के खेत में बारिश से हुआ जलजमाव तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में पानी जमा रहने के कारण धान की समय पर कटनी नहीं हो पा रही है। वहीं, धान की कटनी में देरी होने से गेहूं, दलहन और तेलहन की बुआई भी समय पर नहीं हो पाने की आशंका है। इससे किसानों के सामने दोहरी परेशानी खड़ी हो गई है। चंचलिया के किसान नंदकिशोर साह, ललन साह, मोलनापुर के विनय सिंह और खराटी के वार्ड सदस्य राजू कुमार का कहना है कि इस वर्ष पहले ही बेमौसम बारिश और जलजमाव से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। अब खेतों में पानी जमा...