छपरा, अगस्त 27 -- Chapra News: 12 - यूपी बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से युवती द्वारा सरयू नदी में छलांग लगाने के बाद पहुंची दोनों प्रदेशों की पुलिस व परिजन मांझी (सारण)। उत्तर प्रदेश और बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाले एनएच-19 पर स्थित जयप्रभा सेतु से एक कंप्यूटर इंजीनियरिंग की छात्रा ने 50 फीट नीचे उफनती सरयू नदी में छलांग लगा दी। घटना गुरुवार दोपहर की है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: सरयू में छलांग लगाने वाली विवाहिता का 24 घंटे बाद भी नहीं चला पताघटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फोन पर किसी से बात करते हुए उत्तेजित अवस्था में युवती सेतु के पिलर संख्या दो के पास पहुंची और देखते ही देखते रेलिंग पर चढ़कर नदी में कूद गई। कूदने के बाद वह लगभग एक किलोमीटर तक तेज धारा में बहती रही और धनी छपरा गांव के सामने त...