Chapra News: जमीन विवाद में फंसा मरहां स्कूल के नए भवन का निर्माण
छपरा, जुलाई 10 -- Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड के मरहां स्थित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का निर्माण सरकारी भूमि की बंदोबस्ती के विवाद में फंस गया है। भवन के अभाव में करीब छह सौ छात्र-छात्राओं की पढ़ाई महज दो कमरों और खुले परिसर में कराई जा रही है। बरसात के दिनों में बच्चों और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में 26 शिक्षक पदस्थापित हैं, लेकिन पर्याप्त भवन नहीं होने से शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
भूमि विवाद की जांच विद्यालय की स्थिति का जायजा लेने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभा रानी और जिला शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता विद्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने प्रस्तावित भूमि की मापी कर स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सामने आया कि विद्यालय से सटी सरकारी जमीन की पूर्व में सात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.