Chapra News: जमीन पर अवैध अतिक्रमण को लेकर होटल संचालकों पर एफआईआर
छपरा, अगस्त 9 -- Chapra News: दिघवारा निसं l छपरा-हाजीपुर सेक्शन एनएच 31 सड़क के जमीन पर अवैध अतिक्रमण को लेकर लगभग छह होटल व ढाबा के संचालकों के विरुद्ध एनएच के साइट इंजीनियर आदित्य प्रकाश ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में एनएच के साइट इंजीनियर ने पूर्व में नोटिस देकर पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने के बावजूद नियमों का पालन नहीं करने की बात कही है। थाना क्षेत्र के मीरपुर भुआल क्षेत्र में सड़क के बाएं व दाएं अवस्थित संतोष कुमार शर्मा, अनमोल टीवीएस, पगस कैफे, राजकुमार उत्सव हॉल, सुधा फैमिली रेस्टोरेंट व शीतलपुर पीरगंज चौक अवस्थित होटल अरूण पैलेस, बस्तीजलाल स्थित कुमार टी स्ऑ तथा निजामचक स्थित खुशी ढाबा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में जुट गई है l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.