Chapra News: जमीन के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, पांच पर प्राथमिकी
छपरा, अक्टूबर 26 -- Chapra News: मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर 30 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार, तरैया थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी निवासी अदालत राय ने टेढ़ा निवासी अवधेश राय से पकहां में दो कट्ठा जमीन खरीदने का सौदा किया था। सौदा करीब 30 लाख रुपये में तय हुआ था। आरोप है कि चेक, ऑनलाइन और नकद माध्यम से खिरोधर राय तथा अवधेश कुमार को रुपये दिए गए। इसके बाद जमीन की मालकिन रामावती देवी से रजिस्ट्री कराई गई। बाद में मापी के दौरान रजिस्ट्री की गई जमीन अलग पाई गई। रुपये वापस मांगने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में अवधेश कुमार, प्रिंस कुमार, राहुल कुमार, खिरोधर राय और रामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.