छपरा, अगस्त 2 -- Chapra News: फोटो-9- दरियापुर के रामपुर जैती में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन व बैठक करते किसान यह भी पढ़ें- Begusarai News: किसान अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे: रोहितप्रदर्शन का आयोजन दरियापुर, एक संवाददाता। प्रखंड के रामपुर जैती गाँव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के समीप रविवार को किसानों ने जमीन अधिग्रहण के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पूर्व किसानों की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें धर्मांगत, रामपुर जैती, जैतीपुर, खजौता, टोलापर सहित कई गाँवों के किसान शामिल हुए। बैठक में किसानों ने एक स्वर से निर्णय लिया कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन सरकार को नहीं देंगे।किसानों का विरोध इसके बाद उपस्वास्थ्य केंद्र के समीप, जहाँ सड़क के लिए भूमि का सर्वे किया गया है, किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का कहना है...