छपरा, सितम्बर 4 -- Chapra News: देवी मंदिर परिसर में अखंड अष्टयाम शुरू पीले वस्त्रों में शामिल हुए श्रद्धालु 31 मढौरा के बहुआरा पट्टी स्थित गंडकी नदी के तट पर शुक्रवार को कलशों में जलभरी करते श्रद्धालु मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा की बहुआरा पट्टी पंचायत अंतर्गत सेमलसराय गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 24 घण्टे के अखंड अष्टयाम को लेकर शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश स्थापना के बाद पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का शुभारंभ कराया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के नाम-स्मरण, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। यह भी पढ़ें- Chapra News: नंद के घर...