छपरा, अगस्त 8 -- Chapra News: एकमा। अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में अंचलाधिकारी रवि शेखर ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : तीन दिनों में सोलर पैनल का करेंअधिष्ठापन, लाभुक को शीघ्र मिले योजना का लाभजनता दरबार का निष्पादन जनता दरबार के दौरान भूमि एवं राजस्व संबंधी पांच नए आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, पूर्व से लंबित तीन मामलों की सुनवाई कर उनका निष्पादन कर दिया गया। अंचलाधिकारी ने संबंधित राजस्व कर्मियों को शेष मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अंचलाधिकारी रवि शेखर ...