Chapra News: जनता दरबार में पांच भूमि विवादों का निष्पादन, पांच नए आवेदन मिले
छपरा, अगस्त 22 -- Chapra News: एकमा। प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी रवि शेखर की अध्यक्षता में आयोजित दरबार में फरियादियों ने जमीन से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान पांच नए आवेदन प्राप्त हुए जबकि पूर्व से लंबित पांच मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया। अंचलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की विधिसम्मत जांच कर मामलों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- Ara News: जनता दरबार : भूमि विवाद के छह मामलों का ऑन द स्पॉट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.