छपरा, अगस्त 29 -- Chapra News: फोटो- 14- पूर्व सीएम नीतीश कुमार को गुलदस्ता भेंट करते आनंद पुष्कर छपरा। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल (यूनाइटेड) समर्थित प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर ने अपने राजनीतिक अभिभावक, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया।

राजनीतिक अभिभावक से मार्गदर्शन इस अवसर पर ई. आनंद पुष्कर ने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य बिहार के लिए मील का पत्थर साबित हुए हैं। उनके नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में हुए व्यापक सुधारों ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और गति प्रदान की। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक व सामाजिक जीवन में वे सदैव नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन और बताए हुए रास्ते पर चलते हुए शिक्षक, शिक्षा...