Chapra News: जगदम कॉलेज एबीवीपी इकाई आयुष बने अध्यक्ष और भैरवी बनीं कॉलेज मंत्री
छपरा, अक्टूबर 12 -- Chapra News: फोटो11:- अभाविप टीम के साथ अध्यक्ष आयुष व कॉलेज मंत्री भैरवी छपरा, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सोमवार को जगदम कॉलेज में कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान नई इकाई की घोषणा करते हुए आयुष को कॉलेज अध्यक्ष व भैरवी को कॉलेज मंत्री का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में विभाग संयोजक सचिन चौरसिया और जिला संयोजक भास्कर कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे। विभाग संयोजक ने कहा कि इकाई पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि संगठन महाविद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाने तथा रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
फुटबॉल टूर्नामेंट में गोपालगंज की जीतस्व. जाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.