छपरा, जुलाई 28 -- Chapra News: छपरा हमारे संवाददाता l जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से 10 वर्षीय नाबालिग निखिल कुमार पटेल को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया गया। वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन के निर्देशन में चल रहे "बचपन बचाओ अभियान" के तहत 27 जुलाई को आरपीएफ पोस्ट छपरा के ड्यूटी उपनिरीक्षक विशाल पाली और सीआईबी आरपीएफ के आरक्षी दिलीप कुमार गश्त के दौरान यात्री प्रतीक्षालय में अकेले बैठे सहमे बालक पर पहुंचे। पूछताछ में उसने बताया कि वह हाजीपुर स्टेशन से भूलवश ट्रेन में चढ़ गया था और नींद खुलने पर खुद को छपरा जंक्शन पर पाया।

बालक के परिजनों से पुनर्मिलन बालक द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर के आधार पर आरपीएफ ने तुरंत परिजनों से संपर्क किया। चाइल्ड हेल्पलाइन की उपस्थिति में आवश्यक सत्यापन और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालक को उसकी मां किरण...