छपरा, अक्टूबर 27 -- त्योहार विशेष ट्रेनों में सीटें उपलब्ध Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। दीपावली और छठ पर्व पर घर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से संचालित कई त्योहार विशेष ट्रेनों में नवंबर तक सीटें उपलब्ध हैं। रेलवे प्रशासन ने 26 अक्टूबर की शाम की स्थिति के अनुसार 10 नवंबर तक विभिन्न ट्रेनों में खाली बर्थ का ब्योरा जारी किया है। इससे यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा सूची से बचने का मौका मिल सकता है। छपरा से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली 05085 त्योहार विशेष ट्रेन में 27 अक्तूबर को द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी में 83, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी में 270 और तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 82 बर्थ उपलब्ध हैं। तीन नवंबर को इसी ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी में छह, द्वितीय में 99, तृतीय में 336, तृतीय इकोनॉमी म...