छपरा, जुलाई 4 -- Chapra News: अब 135 प्रकार की जांच होंगी मुफ्त छपरा, हमारे संवाददाता l सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।

छपरा सदर अस्पताल की नयी योजना अस्पताल में नि:शुल्क पैथोलॉजी जांच सेवा शुरू कर दी गई है। इस सुविधा के तहत अब मरीजों को 135 प्रकार की पैथोलॉजी जांच पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में उपलब्ध कराई गई जांचों में ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, यूरिन जांच, लिवर व किडनी फंक्शन टेस्ट, थायराइड प्रोफाइल, वायरल मार्कर, हार्मोन जांच, कैंसर से संबंधित कुछ जांचों सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षण शामिल हैं।

शासन का कदम छपरा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ कृष्ण मोहन दुबे ने बताया कि बिहार सरकार का यह कदम आम जनता के लिए राहत भरा साबित होगा और स्वास्थ्य सेवाओं को...