Chapra News: छपरा मंडल कारा में मेगा कैंप आयोजित कर 83 बंदियों का चिकित्सकों ने किया उपचार
छपरा, सितम्बर 24 -- Chapra News: फोटो :9 छपरा मंडल कारा में गुरुवार को आयोजित मेगा कैंप में बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक छपरा, एक संवाददाता। छपरा मंडल कारा में मेगा चिकित्सा कैंप का आयोजन कर 83 बंदियों की स्वास्थ्य जांच व उपचार किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बंदियों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। शिविर में फिजिशियन डॉ. हरेन्द्र प्रसाद ने 25, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाती ने 20, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने 21, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पा कुमारी ने 11 और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकृति प्रसाद ने छह बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने बंदियों की समस्याओं के अनुसार जांच करते हुए आवश्यक दवाओं एवं उपचार के संबंध में परामर्श दिया। मेगा कैंप के माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.