छपरा, अक्टूबर 24 -- Chapra News: छपरा, हमरे संवाददाता। सिगनल एवं दूरसंचार विभाग के कार्य को लेकर रविवार को कई यात्री गाड़ियों के परिचालन पर असर पड़ेगा। रेल प्रशासन की ओर से वाराणसी-काशी-व्यास नगर रेलखंड तथा वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी रेलखंड पर दोपहर 12:30 बजे से 14:30 बजे तक दो घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है, जबकि कई गाड़ियों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, छपरा से दुर्ग जाने वाली 15159 सारनाथ एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय सुबह 7:10 बजे के बजाय 9:40 बजे छपरा जंक्शन से रवाना होगी। इस तरह ट्रेन 2 घंटे 30 मिनट की देरी से खुलेगी। वहीं, वाराणसी सिटी से अहमदाबाद जाने वाली 19168 साबरमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दो...