छपरा, अक्टूबर 8 -- छपरा स्टेशन पर परिचालन और स्वच्छता की समीक्षा Chapra News: ट्रेनों के समय पालन समेत परिचालन से जुड़े एक-एक बिंदु की ली जानकारी साफ सफाई व्यवस्था का भी अधिकारियों ने जायजा लिया छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा जंक्शन की परिचालन व्यवस्था का गुरुवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा और परिचालन प्रबंधक रमेश पांडे ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्टेशन पर परिचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की बारीकी से जांच की और संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ट्रेनों के समय पालन, संरक्षा व्यवस्था और परिचालन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की। ट्रेनों के निर्धारित समय के अनुसार संचालन व किसी तरह की परिचालन संबंधी समस्या की स्थिति में अपनायी जाने वाली व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली गयी। अ...