छपरा, अगस्त 20 -- Chapra News: दाउदपुर(मांझी)। मांझी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सोलर डिस्पोजल मेला आज, ऑन स्पॉट निष्पादित होंगे मामलेयोजना के फायदे बिजली विभाग के कनीय अभियंता हरि शरण ने योजना के फायदे, सरकार से मिलने वाली सब्सिडी और घर की छत पर सोलर संयंत्र लगाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना का मकसद घरों को सौर ऊर्जा से जोड़कर बिजली के मासिक खर्च को कम करना है। लाभ लेने के लिए आवेदन से लेकर संयंत्र लगाने तक की प्रक्रिया और जरूरी सावधानियों के बारे में भी ग्रामीणों को बताया गया। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी रक्षा लोहिया, स्वच्छता पदाधिकारी कुमारी सुमन, मुख्य पार्षद ...