Chapra News: छठ पूजा पर अलर्ट मोड में 102 एंबुलेंस सेवा, 70 वाहन रहेंगे तैयार
छपरा, नवम्बर 10 -- Chapra News: घाटों पर मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए विशेष तैयारी जरूरतमंदों को मिलेगी तत्काल निःशुल्क सहायता छपरा, हमारे संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सारण जिले में 102 एंबुलेंस सेवा को अलर्ट मोड पर रखा गया है। घाटों पर किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी, सड़क दुर्घटना, डूबने या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस टीमों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। जिले में कुल 70 एंबुलेंस संचालित हैं। इनमें 21 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस), 47 बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एंबुलेंस और दो शव वाहन शामिल हैं। प्रत्येक एंबुलेंस में चालक के साथ प्रशिक्षित इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन तैनात हैं। संध्या और प्रातःकालीन अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.