छपरा, नवम्बर 13 -- Chapra News: भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था को लेकर रेलवे अधिकारियों व जवानों को दिए निर्देश सभी प्लेटफॉर्म और होल्डिंग एरिया में जाकर यात्रियों से ली जानकारी फोटो 1 छपरा जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों से फीडबैक लेते डीएम वैभव श्रीवास्तव साथ में सीनियर एसपी छपरा, हमारे संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए छपरा जंक्शन पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने छपरा जंक्शन पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों से बातचीत कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया। उन्होंने यात्रियों से उनकी या...